बौसी थाना क्षेत्र के भाया भीठा स्थित वार्ड नंबर 14 में अज्ञात चोरों ने सुने घर में चोरी के वारदात को अंजाम दिया। शनिवार करीब 10:00 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद बौसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। गृह स्वामी निर्भय झा के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।