फरीदाबाद जिले के तिगांव के गांव चीरसी में मंगलवार सुबह एक मजदूर की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय पोषाकी निवासी सेटा खेड़ा संग्रामपुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से चीरसी गांव में रहकर खेतों पर काम करता था। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पोषाकी रो