थाना देवबंद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार शाम 6 बजे गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। आपको बता दे की 4 अगस्त 2025 को एक व्यक्ति ने देवबंद पुलिस को तहरीर देकर तीतरो थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी आशीष पुत्र सुंदरलाल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।