आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कर्बला के आसपास नगर निगम के द्वारा की जा रही सफाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सवालिया निशान उठाए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बहुत ही धीमी गति से नगर निगम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। एक भी बार नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण नहीं किया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बुधवार करीब 5:00 बजे दी गई है।