बुधवार की दोपहर 3 बजे एक गाय के बछड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष गाय के बछड़े को अपना बता रहे थे। बछड़े को लेकर हुए विवाद का मामला अब नगर थाना में पहुंच चुका है। दोनों तरफ से आवेदन देकर बछड़े को दोनों पक्ष अपना बता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस भी उलझ गई है। अब यह बात डीएनए टेस्ट तक पहुंची है।