शनिवार दोपहर 3 बजे अप्पर पटारना में भूस्खलन से लापता महिला को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। स्थानीय जनता और प्रशासन के रेस्क्यू दल संयुक्त रूप से महिला का पता ला रहे हैं। भारी बारिश से पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कर रहे हैं। कराड़ पंचायत के पटारना गांव में 3 मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए है।