बागपत शहर की माता कालोनी निवासी दिलशाद के मुताबिक गत 24 अगस्त की सुबह करीब साढे दस बजे माता कालोनी बागपत निवासी मोहसिन यमुना नदी किनारे घास धो रहा था। उसी दौरान किशोर यमुना नदी में डूब गया था। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार किशोर की तलाश कर रही थी। मंगलवार को करीब साढे 11 बजे मवीकलां गांव स्थित ईपीई पुल के नीचे किशोर का शव मिला।