सहारनपुर के पेपर मिल रोड स्थित राज विहार कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणपति की प्रतिमा को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ विस्थापित किया गया। इस अवसर पर पूरे राज विहार परिवार ने मिलकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। गणपति बप्पा को विशेष रूप से सजाई गई 1904 मॉडल की एंटीक रोल्स-रॉयस गाड़ी में विराजमान किया।