पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे कहा- भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। इससे किसान, मजदूर, युवा सभी परेशान हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।