विकासखंड कोट के ग्राम कांडा में दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. विनोद बछेती ने अपने पैतृक गांव स्थित कुल देवी मां जलंधरा मंदिर परिसर में एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. बछेती ने अपने पैतृक घर में भी मां के नाम एक पेड़ लगाया।