भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और उनके भाई आशीष पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कासगंज के जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही लोग कई मामलों में वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद किसान कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।