बरेली में एक महिला पर उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए अत्याचार किया। साथ ही बेटी पैदा होने की वजह से नाराज पति ने अपना उधार चुकाने के लिए उसका सौदा किराएदार से कर दिया। ऐसे में महिला जब पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गई तो उन्होंने मना कर दिया। आईजी के आदेश पर महिला थाने में पति , ससुर, सास, ननद किराएदार खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।