गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले की आशाओ को पुरस्कृत किया गया। जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।