थराली में भूस्खलन से आपदा लोगों का पीछा नहीं छोड रहा है। सोमवार दोपहर एक बजे तहसील के पीछे बिना वर्षा के पहाड़ी से भूस्खलन हुआ तो अफरा तफरी मच गई। खुद एसडीएम,तहसीलदार सहित तहसील कर्मी कार्यालय से बाहर भागे। खतरे को देखते हुए तहसील से जरुरी फाइलों सहित कुर्सी मेज सहित अन्य सामग्री हटा दी गई है। इस दौरान लोग तहसील में समस्याओं को लेकर फरियाद करने आए थे।