दअरसल तिलहर थाना क्षेत्र में मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना हरनोखा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले राजीव घर की कच्ची छत पर लगी घास को उखाड़ने के लिए गुरुवार की शाम छत पर चढ़े हुए थे। तभी अचानक छत नीचे गिर गई। इस के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद परिवार के लोग उन्हें आज सुबह इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।