श्रावस्ती के लिए 02 मुख्य सेविकाओं की तैनाती की गई है। जिसके तहत जनप्रतिनिधियों व DM ने कलेक्ट्रेट स्थित NIC में मुख्य सेविका के पद पर नवनियुक्त चेतना जयसवाल एवं शालिनी शुक्ला को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को भी देखा गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रदेश भर में 2425 मुख्य सेविकाओं के पद पर चयन किया गया।