देसूरी में रविवार सुबह 11 बजे साइकिल रैली निकाल कर फिट इंडिया का संदेश दिया। वही पुलिस थानाधिकारी हरी सिंह राजपुरोहित ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक है। इस अभियान से युवाओं में फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिली।