दिलारपुर पंचायत से बड़ी संख्य में बाढ़ पीड़ित जिला परिषद सदस्य सुमति देवी के आवास पहुंच कर गुहार लगाया।आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद अब तक उन्हें राहत राशि नहीं मिली।वहीं सुमति देवी ने शुक्रवार संध्या 5 बजे बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी बाढ़ पीड़ित को जीआर राशि नहीं मिली मै जिला पदाधिकारी से मिलकर दिलवाऊंगी।