साथ में आए परिजन ने बताया कि जगमाल मईडा पुत्र कानजी मईडा निवासी मलवासा जो चार्जिंग पर मोबाइल रख कर चला रहा था। उसी दौरान मोबाइल ब्लास्ट हो गया ।जिसे गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया।