Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 6, 2025
टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान सह विदाई समारोह का शनिवार को 5:00 बजे आयोजन किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त साथियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।