रावतसर क्षेत्र के धन्नासर के पास गुरुवार एक बोलेरो व ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौत हो गई व दो गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान मौके पर पहुंचे। धायलो को को रावतसर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक व घायल मेलूसर जिला चूरु निवासी है।