सुजानगढ़। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने योगाभ्यास किया तथा योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुबह से योग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी खासी नजर आयी।