नंद नगरी: दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप में 16 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार को हुई। यहां के नाके पर तैनात पुलिस दल पर बाइक सवार लड़के ने कथित रूप से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी लड़के को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है।