कटघर मूसा गांव में लम्बे अरसे से विवादित भूखण्ड की पैमाइश कर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी दोनों पक्षों को कब्जा दिलाया। सोमवार को 2 बजे दिन में हुई इस पैमाईस से मौके पर दोनों पक्ष के लोग सन्तुष्ट रहे। बताया गया तो प्रधान मोहम्मद आलम की शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर विवादित भूमि की पैमाइश का आदेश दिया था।