Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 27, 2025
सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की पालकी और अस्त्र-शस्त्र की जागृति यात्रा आसनसोल से निकलकर जमशेदपुर पहुंची। यह ऐतिहासिक यात्रा पंजाब तक जाएगी। बुधवार को 2 बजे बर्मामाइंस में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का टेल्को, जुगसलाई बिष्टुपुर और साकची में भी भव्य स्वागत हुआ। मानगो में यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।