आरा सदर प्रखंड कार्यालय में दर्जनों पंचायत के मुखिया के द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान बताया गया कि आरा सदर प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित थे। उसके बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा इन पंचायत को बाढ़ ग्रसित घोषित नहीं किया गया है। जिसके वजह से पंचायत के आम जनता परेशान हो रही है सभी पंचायत को जल्द से जल्द बाढ़ घोषित किया जाए।