राजधानी भोपाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। हाल ही में जहां 90 डिग्री के अजीबो-गरीब ब्रिज ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था, वहीं अब शहर की एक सार्वजनिक जगह पर लगी ऐसी घड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है जो दो अलग-अलग समय दिखा रही है। भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर यह डिजिटल घड़ी बड़े पोल पर लगी है।