लोहरदगा: एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बरवाटोली चौक समेत कई जगह वाहन जांच अभियान चलाया, 8 बाइक जब्त, ₹22 हजार जुर्माना वसूला
लोहरदगा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और नशे में वाहन संचालन की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। एसपी हरीश बिन जम के निर्देश पर शाम 3 बजे यह अभियान शहर के बरवाटोली समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों पर एक चलाया गया। अभियान की कमान यातायात प्रभारी शिवशंकर मार्डी ने संभाली।