चांद बाजार में भीषण आग*
3 मैजिक + 4 दुकानें जलकर राख | लाखों का नुकसान
ब्लॉक मुख्यालय के सामने रात 2 बजे लगी आग, जांच शुरू
चांद थाना क्षेत्र के चांद बाजार में मंगलवार की रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग में 3 मैजिक वाहन और 4 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना ब्लॉक मुख्यालय के सामने हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। देखते ही देखते लपटों ने 3 मैजिक और 4 दुकानों को चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली।