देवबंद: देवबंद में मोल भाव को लेकर हुई कहासुनी में मीट व्यापारी पर फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
देवबंद के रणखंडी रोड पर एक मीट व्यापारी पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मीट के मोलभाव को लेकर हुई बहस के बाद व्यापारी संजय पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी थी। जिसमें संजय बाल बाल बच गया था। यह घटना शुक्रवार देर शाम को हुई थी।