टाटीझरिया: टाटीझरिया के पर्यावरणविद को झारखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, हरियाली बढ़ाने के प्रयासों की हुई सराहना
टाटीझरिया के बेरहो निवासी पर्यावरणविद को झारखंड के राज्यपाल ने सम्मानित किया गया। उनके द्वारा हरियाली बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की गई। राज्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने टाटीझरिया के बेरहो निवासी प्रसिद्ध पर्यावरणविद महादेव महतो को सम्मानित किया है।