तेंदूघाट से बिसानी की ओर आने वाली मुख्य पेयजल पाइप लाइन धुबहा नाला के पास अचानक टूट गई है, जिससे मौके पर बड़े पैमाने पर पानी का लीकेज हो रहा है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिसानी सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की संभावना जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले से विभागीय अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। हालांकि, पाइप लाइन किन कारणों से टूटी है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किए जाने के बाद ही जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।
स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो कई गांवों में पेयजल संकट गहरा सकता है।
#शाहनगर #बिसानी #तेंदूघाट #पेयजलसंकट #पाइपलाइनटूटी #जलापूर्ति #धुबहानाला #बड़ीलीकेज #स्थानीयसमाचार #PannaNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews