Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

नई ट्रेन नहीं, 100 साल पुरानी रेल को दिखाई हरी झंडी; भाजपा पर बरसे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा धर्मशाला। पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा के आंशिक रूप से बहाल होने के बाद अब इसके उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है,राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि वर्षों से चल रही कांगड़ा घाटी रेल को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करना किस प्रकार उचित है। उन्होंने कहा कि चक्की पुल क्षतिग्रस्त होने और रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान के कारण रेल सेवा लंबे समय तक प्रभावित रही। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद ट्रेन संचालन बहाल होने में देरी हुई। इस दौरान कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति लगातार आंदोलन करती रही और वे स्वयं भी समिति के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। अनुराग शर्मा ने कहा कि पठानकोट से जोगिंदरनगर तक पहले सात ट्रेनें संचालित होती थीं, जबकि वर्तमान में केवल दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष ट्रेनों को भी जल्द शुरू करवाने के लिए रेलवे मंत्रालय से मुलाकात की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांगड़ा घाटी रेल लाइन का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1926 से 1929 के बीच हुआ था और तब से यह रेल सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा बनी हुई है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कोई नई रेल सेवा शुरू नहीं की गई, बल्कि वर्षों पुरानी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा कांगड़ा घाटी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण यातायात साधन है और जब तक सभी सात ट्रेनें पुनः शुरू नहीं हो जातीं, तब तक इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहेगा।

Solan, Solan | Jun 9, 2026

MORE NEWS

NH5 बाईपास पर  कथित तौर पर अवैध डंपिंग, NHAI बेखबर...

NH5 बाईपास पर कथित तौर पर अवैध डंपिंग, NHAI बेखबर...

Solan, Solan | Jun 9, 2026

*भूकंप से 25 कच्चे पक्के  मकान क्षतिग्रस्त, 4 लाख से अधिक का नुकसान*

*15 जून को प्रदेश भर में होगी मेगा मॉल ड्रिल*

धर्मशाला: पिछले दिनों आए भूकंप के झटको से जिला में कच्चे व पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है । इस दौरान 25 कच्चे पर पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है ।
एडीएम जिला कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि 5 मई को आए भूकंप के झटको से शाहपुर के अंतर्गत पांच पक्के और 20 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है।

शाहपुर उपमंडल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है जिसमें तीन कच्चे और तीन पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त सब तहसील दारिणी के अंतर्गत दो पक्के और 17 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इस तरह के भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 

इसी कड़ी में 15 जून को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लैंडस्लाइड, अर्थक्वेक जैसी स्थितियों से निपटने बारे मॉक ड्रिल की जाएगी इसमें सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा.

*भूकंप से 25 कच्चे पक्के मकान क्षतिग्रस्त, 4 लाख से अधिक का नुकसान* *15 जून को प्रदेश भर में होगी मेगा मॉल ड्रिल* धर्मशाला: पिछले दिनों आए भूकंप के झटको से जिला में कच्चे व पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है । इस दौरान 25 कच्चे पर पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है । एडीएम जिला कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि 5 मई को आए भूकंप के झटको से शाहपुर के अंतर्गत पांच पक्के और 20 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। शाहपुर उपमंडल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है जिसमें तीन कच्चे और तीन पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त सब तहसील दारिणी के अंतर्गत दो पक्के और 17 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इस तरह के भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसी कड़ी में 15 जून को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लैंडस्लाइड, अर्थक्वेक जैसी स्थितियों से निपटने बारे मॉक ड्रिल की जाएगी इसमें सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा.

Solan, Solan | Jun 9, 2026

सुजानपुर बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम, थमाया 1000 का चालान-लोगों ने किया विरोध

सुजानपुर बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम, थमाया 1000 का चालान-लोगों ने किया विरोध

Solan, Solan | Jun 9, 2026