ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में टिहरी जनपद में भाजपा का खाता खुल गया है। चंबा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से अधिकृत सुमन सजवाण और जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए भाजपा से अधिकृत राजेश नौटियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसके चलते भाजपा में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों में और जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा ही जीतेगी।