रायबरेली: लालूपुर चौहान स्थित निज आवास पर जनसुनवाई कर सदर विधायक अदिति सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया
सदर तहसील क्षेत्र के,लालूपुर चौहान स्थिति आवास पर, रविवार को जनसुनवाई करते हुए,सदर विधायक अदिति सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी है।और उनकी समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए उन्हें तत्काल,समस्याओं का निस्तारण के लिए कहा गया है। अदिति सिंह ने बताया कि वह हर,रविवार को यहां जनसुनवाई का आयोजन कर लोगों की समस्याओं पर सुनवाई करती हैं।