शुक्रवार दोपहर 2 बजे साहू समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन साहू गुरुर थाना पहुंचे और साहू समाज के एक व्यक्ति से हुई मारपीट व अमानवीय व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। रघुनंदन साहू ने आरोप लगाया कि समाज के व्यक्ति को रास्ते में रोककर करीब 20-30 लोगों ने मारपीट की और पिटाई के बाद उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया, जो बेहद शर्मनाक है।