नाहन: नेशनल ब्लड डोनेशन कैंपेन का आज शुभारंभ, 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
Nahan, Sirmaur | Sep 17, 2025 लोगों को स्वेछा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से आज राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ब्लड डोनेशन कैंपन का शुभारंभ हुआ। देश भर में यह विशेष अभियान 17 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। जिला मुख्यालय नाहन के मेडिकल कॉलेज में आज नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा रक्तदान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।