अडकी: कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिटीजन अस्पताल का मंत्री ने किया निरीक्षण
जिला के अड़की प्रखंड स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिटीजन फाउंडेशन अस्पताल में मंगलवार को झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। लगभग 45 मिनट तक चले निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं