बालोद: डौंडी में ताला तोड़कर सवा लाख की चोरी, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
डौंडी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर 3 बजे जेल भेज दिया है। प्रार्थिया हेमलता बंजारे ने 5 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 दिसंबर को घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर काम से लौटने के बाद शाम को उन्होंने अपने भाई संतुराम और उसके साथी बालकदास को