एत्मादपुर: बारात से लौट रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, गंभीर घायल, शाहदरा चौराहे का मामला
Etmadpur, Agra | Dec 1, 2025 एत्मादपुर क्षेत्र में बरात से लौट रहे युवक पर दबंगों ने सड़क किनारे घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों से भी हाथापाई की गई। पीड़ित ने नामजद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में घटना की जांच जारी है।