करछना: नैनी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर समाजसेवी ने एसआईआर के बारे में लोगों को किया जागरूक
नैनी के रहने वाले समाजसेवी सरदार पथविंदर सिंह शुक्रवार को हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों से एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूक करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की पवित्रता का अभियान है। यह देश की लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करने का अभियान है। जिसमें सभी लोगों को इस अभियान से जुड़े।