जसवंतनगर: तहसील सभागार में डीएम ने एसआईआर अभियान की समीक्षा की, एसडीएम को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को निर्देश दिए कि बीएलओ और सुपरवाइजर से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए गहन समीक्षा की।