गौरीगंज: कानून व्यवस्था के साथ खाकी निभा रही रिश्तों की डोर, महिला थाना के प्रयास से एक विवाहित जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी
कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही अमेठी पुलिस अब टूटे हुए रिश्तों को भी जोड़ने का काम कर रही है। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह व उनकी टीम द्वारा 7 नवंबर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों की शिकायतें सुनी गईं और दोनों परिवारिक जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी किया।