बलरामपुर: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ बलरामपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को सौंपा। किसानों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को तत्काल प्रभाव से हल करने की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन किया जायेगा।