एआरएम महोबा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, चित्रकूटधाम क्षेत्र बाँदा में महिला सशक्तिकरण मिशन एवं महिला सम्मान के तहत अनुबन्ध महिला परिचालकों की भर्ती हेतु आगामी 10 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।