कैराना: कांधला की एकता कॉलोनी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Kairana, Shamli | Nov 29, 2025 कांधला कस्बे की एकता कॉलोनी में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। मारपीट में आसिफ और शहजाद नामक युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।