बड़हिया: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह एवं गिरिराज सिंह ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो
शनिवार के अपराह्न 12 बजे केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बड़हिया से रोड शो किया गया. इस रोड शो का आयोजन बड़हिया से लखीसराय तक किया गया. जिसमें दोनों केंद्रीय मंत्री ने 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से NDA प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान कीअपील की.