राजपुर: बक्सर पुलिस की पिछले 24 घंटे में कार्रवाई, 12 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹92 हजार जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Nov 28, 2025 अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस सख्त हो गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे बक्सर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 12 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 92 हजार रूपए जुर्माना वसूला है।