हज़ारीबाग: रन फॉर झारखंड का भव्य आयोजन, जोहार झारखंड के नारों से गूंजा हजारीबाग
झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष पर हजारीबाग में मंगलवार को सुबह आठ बजे “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिवहन कार्यालय से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।