हज के मुकद्दस सफर से कोटा लौटीं लकी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरमैन आबिदा खातून उर्फ शब्बी मैडम का विज्ञान नगर में परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर उनका इस्तकबाल किया गया। पिछले करीब 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहीं शब्बी मैडम ने लकी प्राइमरी स्कूल से शुरुआत कर संस्थान को सीनियर सेकेंडरी स्तर तक पहुंचाया है। स्वागत समारोह में उनके पुत्र डॉ. अकील खान, इंजीनियर आकिब खान सहित परिवार के सदस्यों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके सफल हज सफर पर खुशी का इजहार करते हुए दुआएं कीं।
Ladpura, Kota | Jun 9, 2026